आशीष भटनागर ने मेवाड़ का नाम किया ऊंचा

उदयपुर के मूल निवासी आशीष भटनागर को भारत में संयुक्त राष्ट्र के ग्लोबल कॉम्पैक्ट प्रोग्राम पार्टनर्स "पूमा एजुकेशनल ट्रस्ट" द्वारा संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक के रूप में नियुक्त किया गया है। आशीष भटनागर इन दिनों चीन के जहेजिआंग प्रांत के शाओशिंग शहर में एक अंतर्राष्ट्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत हैं।

 | 

आशीष भटनागर ने मेवाड़ का नाम किया ऊंचा

उदयपुर के मूल निवासी आशीष भटनागर को भारत में संयुक्त राष्ट्र के ग्लोबल कॉम्पैक्ट प्रोग्राम पार्टनर्स “पूमा एजुकेशनल ट्रस्ट” द्वारा संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक के रूप में नियुक्त किया गया है। आशीष भटनागर इन दिनों चीन के जहेजिआंग प्रांत के शाओशिंग शहर में एक अंतर्राष्ट्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत हैं।

आशीष भटनागर संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कॉम्पेक्ट प्रोग्राम और ट्रस्ट के विज़न और मिशन को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे जिसमें ग्लोबल कॉम्पेक्ट प्रोग्राम के 10 सिद्धांत शामिल हैं।

आशीष भटनागर ने मेवाड़ का नाम किया ऊंचा

संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया को बदलने के लिए 17 सतत विकास लक्ष्यों को निर्धारित किया है जिनमें मुख्य रूप से गरीबी उन्मूलन, शून्य भूख, शिक्षा में गुणवत्ता, लैंगिक समानता, स्वच्छ पानी और स्वच्छता, सस्ती स्वच्छ ऊर्जा, स्थायी शहर और समुदाय शामिल है। इन लक्ष्यों को हासिल करने और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मुद्दों को उठाने की दिशा में काम करने के लिए भटनागर को अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक के रूप में नियुक्त किया गया है।

आशीष भटनागर ने मेवाड़ का नाम किया ऊंचा

ज्ञातव्य रहे की आशीष भटनागर चीन में हिंदी विषय का अध्ययन करवाने वाला एक मात्र विद्यालय के प्रधानाचार्य है। 11 मई को शंघाई में भारतीय कांसुलेट और प्रोफेसर नविन लोहानी द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी संगोष्ठी में भी भटनागर को पत्रवाचन के लिए आमंत्रित किया गया था। इस संगोष्ठी में कई चीनी प्राध्यापक भी सम्मिलित थे जो चीन में कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर हिंदी पढ़ा रहे हैं।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

चीन में भारतीय समुदाय के बीच काफी प्रचलित वेबसाइट cnri.com ने भी आशीष भटनागर के कार्यों की सराहना करते हुए उनके बारे में लेख प्रकाशित किया था।

आशीष भटनागर ने मेवाड़ का नाम किया ऊंचा

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News