अशोका सिने के फार्म अशोका बेकरी पर उपलब्ध, अंतिम तिथि 12 अप्रेल

फिल्म संघर्ष समिति द्वारा आगामी 15 अप्रेल को शोर्यगढ़ रिसोर्ट में आयोजित किये जाने वाले अशोका सिने अवार्ड के लिए अशोका बेकरी पर फार्म उपलब्ध है। फार्म भरकर जमा कराने की अंतिम तारीख 12 अप्रेल है।

 | 

समिति के राजस्थान लाईन प्रोड्यूसर मुकेश माधवानी ने बताया कि फिल्मों से जुड़ी किसी भी विधा में पांरगत युवक-युवती, महिला-पुरूष इस समारोह में भाग लेने के लिए 12 अप्रेल तक आवदेन कर सकता है। पुरूस्कार के प्राप्त आवेदनों में से 25 श्रेष्ठ प्रविष्ठि को टॉफी के साथ पुरूस्कृत किया जाएगा। जिसमें 4 प्रविष्ठियां राजस्थानी फिल्मों के लिये होगी।

उन्होंने बताया कि समारोह में शहर की एक प्रतिभा को लाईफ टाईम अचीवमेन्ट सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह को रोचक बनाने के लिए इसमें टेलेन्ट हंट प्रतियोगिता एवं फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। जिसके विजेता भी पुरूस्कृत होंगें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News