हरियाणा में 4.5 करोड़ की अफीम मामले में ASI बर्खास्त, 88 किलो दिखाकर बाकी खुद ने रखी
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सिरसा में ट्रक की चेसी से पकड़ी गई 4.5 करोड़ रुपए की नशे की खेप (अफीम) मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार आरोप है कि अफीम खुर्द-बुर्द कर दी गई, जिसमें पुलिस की ही मिलीभगत मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की प्राथमिक जांच में डिंग थाना के ही एक ASI रणबीर सिंह का नाम सामने आया है, जिसने काफी मात्रा में अफीम खुद ही रख ली और जांच में 88 किलो 970 ग्राम दिखाई थी। Haryana News
इस पर सिरसा SP ने ASI रणबीर सिंह को बर्खास्त कर दिया है। मामले में सिरसा SP के पास कंप्लेंट मिली थी। जब शक के आधार पर इसकी जांच करवाई, तो यकीन में बदल गया। इसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सिविल लाइन थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया। इसकी एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो को सौंपी गई है। अभी ये पता नहीं चल पाया कि कुल कितनी मात्रा में अफीम खुर्द-बुर्द की है। Haryana News
अब सवाल ये है कि पुलिसकर्मी ने जो अफीम अफीम खुर्द-बुर्द की है। क्या पुलिसकर्मी के नशा तस्करों के साथ संपर्क है या खुद ही बेचने वाला था। इसकी भनक डिंग थाना के बाकी पुलिसकर्मियों को भी थी या चुप रहे, जो उस दिन इस कार्रवाई में शामिल थे। इसके लिए राजपत्रित अधिकारी DSP राज सिंह को भी मौके पर बुलाया गया था। Haryana News
इसके बावजूद पुलिसकर्मी ने अफीम खुर्द-बुर्द कर ये झूठी कहानी रच दी और किसी को पता नहीं चला। इसकी प्रेस कांफ्रेंस भी DSP राज सिंह कर रहे थे।
ट्रक की बॉडी कहां बदली
पुलिस के अनुसार, राजस्थान में बड़ी मात्रा में अफीम की सप्लाई हो रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर बाहरी राज्यों में जाने वाले और आने वाले ड्राइवरों की लोकेशन ट्रेस की। तब पता चला कि जम्मू नंबर का ट्रक आता है और इसी सप्लाई राजस्थान में आती है। पुलिस को पता चला कि यह ट्रक ड्राइवर बार-बार मोबाइल नंबर बदल रहा है। ट्रक ड्राइवर को इसके लिए 60 हजार रुपए एक चक्र के मिलने थे। Haryana News
ASI रणबीर से जुड़े पिछले नशा संबंधित केसों की जांच भी की जाएगी। मामले में एएसपी आदर्श दीप सिंह आज सोमवार सुबह 11:30 बजे सिविल लाइन थाना सिरसा में मीडिया से रूबरू होंगे।
तलाशी के दौरान ट्रक के नीचे लोहे की एंगल से विशेष रूप से तैयार किए गए गुप्त बॉक्स बरामद हुए थे। Haryana News
इन बॉक्सों से 95 पैकेटों में छिपाकर रखी गई 88 किलो 970 ग्राम अफीम तथा 40 हजार रुपए नकद बरामद किए गए थे।
