हरियाणा में सिटी थाना ASI सस्पेंड ! मुंशी हुआ लाइन हाजिर, जाने वजह ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के सिरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली शहर थाना में तैनात ASI बलविंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि मुंशी सतपाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार दोनों एक ही थाने में कार्यरत थे और काफी समय से डबवाली में सेवाएं दे रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक विभाग की ओर से कार्रवाई के पीछे किसी विशेष मामले या घटना का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। इसे प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, ASI बलविंद्र और मुंशी सतपाल के खिलाफ यह विभागीय कार्रवाई एक ही थाने में की गई है। इस कार्रवाई के बाद डबवाली पुलिस महकमे में चर्चा का माहौल है। यह कार्रवाई SP डबवाली जसलीन कौर के निर्देश पर की गई है। पुलिस विभाग ने इसे प्रशासनिक कारणों से उठाया गया कदम बताया है। Haryana News
जानकारी के अनुसार पुलिस प्रवक्ता आनंद कुमार बैनीवाल ने इस कार्रवाई की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह विभागीय स्तर पर प्रशासनिक कारणों के चलते किया गया एक सामान्य कदम है।
