एशियन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप: लिफ्टरों ने दिखाया दम
राजस्थान राज्य पावर लिफ्टिंग संघ और पावर लिफ्टिंग इण्डिया के तत्वावधान मे अनन्ता रिसोर्ट के अरावली सभागार मे चल रही एशियन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन 43 किलो भार वर्ग व 47 किलो भार वर्ग मे और पुरुषो मे 74 किलो भार वर्ग मे मुकाबले हुए।
राजस्थान राज्य पावर लिफ्टिंग संघ और पावर लिफ्टिंग इण्डिया के तत्वावधान मे अनन्ता रिसोर्ट के अरावली सभागार मे चल रही एशियन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन 43 किलो भार वर्ग व 47 किलो भार वर्ग मे और पुरुषो मे 74 किलो भार वर्ग मे मुकाबले हुए।
महिलाओ के 43 किलो भार वर्ग मे जूनियर मे चीनी ताईंपेई की या सुयान जिंग ने 290 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। भारत की दिव्या ज्योति ने 247,5 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता। सब जूनियर महिलाओ के 47 किलो भार वर्ग मे फिलीपीन्स की के विरोनिका ओम्पोड ने 332,5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण जीता।
47 किलो भार वर्ग जूनियर भार मे भारत की के कामली ने 350 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता । भारत की ही सविता कुमारी ने 317.5 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता । इसी भार वर्ग मे फिलीपीन्स की मिकायेला नेरी ने 270 किलो वजन उठाकर कर कास्य पदक जीता। 47 किलो सीनियर भार वर्ग मे चीनी तायपेई की मीअक्ष्जिन्ग ल्यु ने 390 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। पुरुषो के 74 किलो सब जूनियर भार वर्ग मे चीनी तायपेई के सांंग चु ने 580 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता भारत के प्रवीण यादव ने 570 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता व संयुक्त अरब अमीरात के अली अल्मा जिमी ने 442,5 किलो वजन उठाकर कास्य पदक जीता। 74 किलो जूनियर भार वर्ग मे चीनी तायपेई के यु जुइ चंग 727,5 किलो वजन उठाकर कर स्वर्ण पदक जीता । ईसी वर्ग मे कजाकिस्तान के साक्रीजत ने 547,5किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता । सीनियर भार वर्ग मे इंडोनेशिया के डोनि मियन्तॉ मे 821 किलो वजन उठाकर नया एशिया कीर्तिमान बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता । ईसी वर्ग मे कजाकिस्तान के ईव जीवी किम्ं ने 677,5 किलो वजन उठाकर कास्य पदक जीता।
मास्टर वन भारत के दयानंद रेड्डी ने 577,5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता जब की भारत के ही ए मनीमारन 537,5 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता ।और नितिन ने कास्य पदक जीता मास्टर टु मे ईरान के निमातौलह ने 522,5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता जब की भारत के राजेंद्र ने 482,5 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता । Master 3 मे भारत के प्रकाश कारत ने 500 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। ईसी भार वर्ग 310 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता।
राजस्थान के पहले अंतरराष्ट्रीय केटेगरी वन निर्णायक बने विनोद साहू ईसी दोरान आज अंतर्राष्ट्रीय रैफरी केटेगरी वन के लिये आयोजित परीक्षा मे भारत (उदयपुर) के विनोद साहू ने सफलता प्राप्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय रैफरी केटेगरी वन में बनने का दर्जा हासिल किया।