हरियाणा में यहां बनेगा एशिया का सबसे बड़ा व्यापार हब ! जाने सरकार का नया प्लान ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा की नायब सैनी सरकार अब नया प्लान तैयार कर रही है जिसके तहत अब प्रदेश को एशिया का बड़ा व्यापार हब बनाने का तैयारी चल रही है।
दिल्ली के थोक बाजारों पर हरियाणा की नजर बनी हुई है। आज सोमवार को हरियाणा भवन में सीएम सैनी के दिल्ली के थोक बाजारों के 250 व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ रात्रिभोज पर संवाद करने वाले है। जिसमें कई करार को अंतिम रूप दिया जाएगा। Haryana News
सबसे बड़ा व्यापार हब
जानकारी के अनुसार दिल्ली की सीमा से सटे सोनीपत जिले के कुंडली में हरियाणा सरकार का एशिया का बड़ा व्यापार हब बनाने की तैयारी चल रही है। जिसमें लिए पहले भागीरथ पैलेस के इलेक्ट्रिकल तथा खारी बावली के किराना व सूखे मेवे के बाजार संगठनों से करार हो गया है, जिसमें बाजार स्तर पर भूमि आरक्षित कर एसाेसिएशन से जरूरी कागजी औपचारिकताएं पूरी करने को कहा गया है। Haryana News
बाजार सूत्रों के अनुसार, सोवार को रात्रि भोज में कीर्ति नगर, छत्तरपुर और मंगोलपुरी के थोक मार्बल कारोबारियों के लिए भी आरक्षित भूमि का पत्र सौंपा जा सकता है। Haryana News
मिली जानकारी के मुताबिक इस क्रम में नारायणा के लोहा कारोबारियों ने भी कुंडली को लेकर दिलचस्पी दिखाई है, लिहाजा रात्रिभोज में उन्हें भी आमंत्रित किया गया है। यह रात्रि भोज हरियाणा राज्य औद्योगिक व आधारभूत विकास निगम (HSIIDCएचएसआआइडीसी) द्वारा किया गया है।
