जिले के 132 मार्गों पर बस संचालन हेतु आवेदन मांगे
उदयपुर जिले के विभिन्न 132 मार्गो पर बस एवं मिनी बसो के परमिट दिये जाने के लिए आवेदन आमंत्रित
| May 21, 2014, 19:26 IST
उदयपुर जिले के विभिन्न 132 मार्गो पर बस एवं मिनी बसो के परमिट दिये जाने के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।
प्रादेशिक परिवहन अधिकारी भंवरलाल ने बताया कि इन मार्गों की दूरी एवं मार्ग के सम्पूर्ण वायाज की जानकारी प्रादेशिक परिवहन कार्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी गई है। इच्छुक वाहन स्वामी संबंधित जानकारी एवं प्रक्रिया के संबंध में किसी भी कार्य दिवस को कार्यालय समय में आकर सम्पर्क एवं आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में विविध श्रेणी के कुल 294 मार्ग स्वीकृत हैं जिनमें से 162 मार्गो पर निजी एवं रो$डवेज वाहन संचालित है शेष 132 यात्री भार वाले मार्गों पर परमिट हेतु आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।
