कामकाजी महिला छात्रावास हेतु आवेदन मांगे

राजस्थान महिला परिषद उदयपुर की ओर से कामकाजी महिलाओं को छात्रावास सुविधा के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

 | 
कामकाजी महिला छात्रावास हेतु आवेदन मांगे

राजस्थान महिला परिषद उदयपुर की ओर से कामकाजी महिलाओं को छात्रावास सुविधा के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

परिषद अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकांता त्रिवेदी ने बताया कि अधिकतम 35 हजार रुपये मासिक आय वाली महिलाएं आवेदन की पात्र होंगी। भारत सरकार के सहयोग से स्थापित इस छात्रावास में किसी भी स्वायत्त सरकारी, अर्द्धसरकारी संस्थाओं, बैंकों, कंपनी आदि में महिलाओं को आवास तथा भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। छात्रावास में प्रवेश के लिए 10रुपये शुल्क पर आवेदन संस्थान कार्यालय शांति निकेतन लवकुश स्टेडियम के पास में प्राप्त किया जा सकेगा। प्रवेश की इच्छुक कामकाजी महिलाएं सीमित सीटों के लिए यथाशीघ्र कर सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News