विधानसभा आमचुनाव 2018: जिले में व्यापक पुलिस इंतजाम, 1400 वाहन, 15000 से अधिक अधिकारी कर्मचारी देंगे सेवाऐं

विधानसभा आमचुनाव 2018: जिले में व्यापक पुलिस इंतजाम, 1400 वाहन, 15000 से अधिक अधिकारी कर्मचारी देंगे सेवाऐं

जिले की आठो विधान सभा क्षैत्रों में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत व्यापक पुलिस व्यवस्था के इंतजाम किये गये है। मतदान दिवस पर सायः 5 बजे मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात् सभी विधानसभा क्षेत्रो की ईवीएम मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के सामाजिक एवं मानविकी महाविद्यालय में जमा कराई जावेगी। जिले में प्रत्येक विधान सभा का एक विधानसभा प्रभारी पुलिस अधिकारी लगाया गया है। तथा प्रत्येक विधान सभा प्रभारी के पर्यवेक्षण में तीन पुलिस सुपरवाईजरी अधिकारी नियुक्त किये गये है। प्रत्येक पुलिस सुपरवाईजरी अधिकारी को क्षैत्र की पुलिस मोबाईल निर्धारित संख्या में सुपरविजन हेतु पृथक से विभाजित की गई है।

                  लगभग 1400 वाहन अधिग्रहित

जिले में मतदान व्यवस्था के मद्देनजर नियुक्त अधिकारियों एवं कार्मिको के साथ मतदान दलों की रवानगी एवं प्रस्थान व्यवस्था के लिये लगभग 1400 वाहन अधिग्रहित किये गये है। जिनमें मतदान दलों के लिए 793 बस, मिनी बस व जीप, 150 आरक्षित वाहन व 450 पुलिस वाहन शामिल है।

                15000 से अधिक अधिकारी कर्मचारी देंगे सेवाऐं

जिले भर में निष्पक्ष स्वतंत्र एवं शांति पूर्वक मतदान प्रक्रिया संपादित कराने के लिये 15000 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारियों की सेवाएं देंगे। इसमें मतदान दलों में 9161 मतदान कार्मिेक, 221 एरिया एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, 4845 पुलिस एवं सुरक्षा अधिकारी, 186 व्यय एवं पर्यवेक्षक दल के कार्मिक, 133 माईक्रो आब्र्जवर, 1126 विभिन्न प्रकोष्ठ में तथा अन्य 286 अधिकारी-कार्मिक शामिल है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

वहीं जिले की समस्त विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक आदर्श एवं महिला मतदान केन्द्र होंगे। वहीं उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के पुलां स्थित राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में दिव्यांग मतदान केन्द्र की स्थापना की गई है। इस मतदान की विशेष बात यही है कि यहां समस्त दिव्यांग कार्मिक सेवाएं देंगे।

वाहन चालकों का प्रशिक्षण

चुनाव कार्य में लगे वाहन चालकों का प्रशिक्षण बुधवार को मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के राणा पुंजा सभागार में आयोजित किया गया। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी डाॅ. मन्नालाल रावत ने सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा के साथ यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में जाने वाले वाहन चालकों को पूर्ण सावधानी बरतने एवं सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की बात कही। श्री रावत ने बताया कि संबंधित वाहन चालकों को मतदान ड्यूटी से लौटते ही नियमानुसार भत्ता दिया जाएगा। इस अवसर पर डीटीओ डाॅ.कल्पना शर्मा ने भी संबोधित किया। वाहन चालकों को गोल्डन नियम पाॅकेट कार्ड, पेम्फलेट आदि भी वितरित किये गये।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal