चुनाव को लेकर राजस्थान पेंशनर समाज कि सभा का आयोजन

पेंशनर समाज के जिला स्तरीय चुनाव को लेकर आज राजस्थान पेंशनर समाज ने जिला परिषद कार्यालय के निकट पेंशनर समाज कार्यालय में मीटिंग का आयोजन किया; जिसमें जिले भर के पेंशनर समाज कार्यकर्ता मौजूद थे।

 | 

उदयपुर जिला संगठन मंत्री एंव प्रांतीय प्रतिनिधि एसएल सांगानेरिया ने बताया की मीटिंग पेंशनर समाज के आगामी चुनाव को लेकर रखी गई थी, जिसमे चुनाव को लेकर पिछले और आगामी वर्ष के आय-व्यय के ब्योरे को लेकर कार्यवाहक अध्यक्ष भवरलाल दक के मध्य रखा गया और चुनाव कि तिथि 10 व 11 जनवरी तय कि गई।

सांगानेरिया ने कहा की, प्रदेश भर में 36 जिला पेंशनर कार्यालय है और उदयपुर जिले में करीब 11 हजार सदस्य है जिनकी सदस्यता शुल्क 250 रु आजीवन है और बिना सदस्यता शुल्क पेंशनर वोट नहीं कर सकता। अध्यक्ष पद के उम्मीदवारो का नाम सामने नहीं आया है। अध्यक्ष पद का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है जिसमें अध्यक्ष 11 कार्यकारिणी सदस्य चुनता है।

मीटिंग में कार्यवाहक अध्यक्ष भवरलाल दक, सचिव राम चन्द्र शर्मा, संगठन मंत्री एसएल सांगानेरिया, सयुक्त सचिव बाबूलाल जैन मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News