उत्तराखंड त्रासदी में दी सहायता राशी
गुरुद्वारा अरजन दरबार सेक्टर-11 द्वारा आज उत्तराखंड में हुई त्रासदी से प्रभावित लोगों के लिए सहायता राशी दी गई। अरजन दरबार के लोगों ने यह रकम मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करवाई है।
गुरुद्वारा अरजन दरबार सेक्टर-11 द्वारा आज उत्तराखंड में हुई त्रासदी से प्रभावित लोगों के लिए सहायता राशी दी गई। अरजन दरबार के लोगों ने यह रकम मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करवाई है।
गुरुद्वारा अरजन दरबार के सचिव गुलबंत सिंह ने बताया कि, त्रासदी से प्रभावित लोगों के लिए दरबार के लोगों ने मिलकर 21 हजार की रकम इक्कठी की है। इस रकम को उन्होंने ओरियंटल बैंक के मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करवाया है।
उत्तराखंड त्रासदी में प्रभावित लोगों को सहायता देने के लिए भारत सरकार सहित देश के सभी कोनों से लोगों ने सहायता के हाथ बढाए हैं।