घायलों एवं मृतक आश्रितों को 6 लाख 20 हजार की सहायता राशि मंजूर
राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष के अंतर्गत उदयपुर जिले में घटित विभिन्न दुर्घटनाओं में घायलों एवं मृतक आश्रितों को 6 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है।

राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष के अंतर्गत उदयपुर जिले में घटित विभिन्न दुर्घटनाओं में घायलों एवं मृतक आश्रितों को 6 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है।
जिला कलक्टर (आपदा प्रबंधन व सहायता) रोहित गुप्ता द्वारा जारी आदेशानुसार सड़क दुर्घटना में मृत तहसील गोगुन्दा के सेमटाल निवासी लक्ष्मीलाल की पत्नी पुष्पा को 50 हजार व तहसील झाड़ोल के ब्राह्मणों का खेरवाड़ा निवासी रामसिंह की पत्नी भंवर कुंवर को 50 हजार रुपयों की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
इसी प्रकार तहसील खेरवाड़ा में सड़क दुर्घटना में मृतक माठडिया निवासी राजू परमार की पत्नी गीता देवी, खाण्डी ओबरी निचला फला निवासी चन्दुलाल के पिता मनोहर लाल व हर्षावाड़ा निवासी महेश चन्द्र की पत्नी श्रीमती अनिता तथा पानी से डूबने से मृत खेरवाड़ा निवासी हर्ष के पिता चन्दुलाल को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। सेमारी तहसील में सड़क दुर्घटना में मृतक श्यामपुरा निवासी शंकर पटेल की पत्नी दुर्गा को 50 हजार तथा तहसील सलुम्बर के केरपुरा निवासी मेघ मीणा की पत्नी हीर बाई व कुबेर फला निवासी भैरव सिंह की पत्नी रूपी कुंवर को 50-50 हजार एवं तहसील मावली के सड़क दुर्घटना में मृतक घणोली निवासी रामा गायरी की पत्नी भंवरी बाई, मोरठ निवासी शंकर कुम्हार की पत्नी बदामी व खाम की मादड़ी निवासी वीरेन्द्र सिंह की पत्नी ललिता कुंवर को 50-50 हजार तथा घायलों में नाहरमगरा निवासी नर्बदा वैष्णव व कुचोली निवासी विजयसिंह को 10-10 हजार रुपयों की सहायता राशि प्रदान की गई है।