Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की कनीना मार्केट कमेटी में गेट पास रिकॉर्ड की जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक धर्मेंद्र सिंह (IAS) ने सहायक सचिव अजीत कुमार यादव और मंडी सुपरवाइजर कुलदीप सिंह पर कार्रवाई की।

