भारतीय पत्रकार संघ का प्रथम पदस्थापना समारोह 5 को

भारतीय पत्रकार संघ की जिला इकाई का प्रथम पदस्थापना समारोह 5 जनवरी को सौ फीट रोड़ स्थित अशोका ग्रीन में आयोजित किया जायेगा। 
 | 
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह,पत्रकारों के उन सभी मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन किया है। समारोह में एक विशेष सम्मान की घोषणा भी की जायेगी। 

उदयपुर 26 दिसंबर 2019 । भारतीय पत्रकार संघ की जिला इकाई का प्रथम पदस्थापना समारोह 5 जनवरी को सौ फीट रोड़ स्थित अशोका ग्रीन में आयोजित किया जायेगा। 

संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश गोठवाल ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह,पत्रकारों के उन सभी मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन किया है। समारोह में एक विशेष सम्मान की घोषणा भी की जायेगी। 

सचिव संजय खोखावत ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि अर्थ डायग्नोस्टिक के निदेशक डाॅ. अरविन्दरसिंह, मुख्य अतिथि इज़ी फ्लेक्स के निदेशक एवं उद्योगपति अशोक बोहरा, लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी के सदर डाॅ. खलील अगवानी होंगे। समारोह में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलायेंगे। समारोह में प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, प्रदेश युवाध्यक्ष महावीर शर्मा भी मौजूद रहेंगे।  

उन्होंने शहर के सभी पत्रकारों से अपने उन मेधावी छात्रों के नाम 30 दिसम्बर तक भिजवानें का निवेदन किया है जिन्होंने शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, गीत-संगीत, सांस्कृतिक, नृत्य आदि क्षेत्रों में नाम रोशन किया है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News