हरियाणा में अटल सेवा केंद्र संचालक गिरफ्तार, ACB टीम ने ₹20 हजार रिश्वत लेते पकड़ा

 | 
हरियाणा में अटल सेवा केंद्र संचालक गिरफ्तार, ACB टीम ने ₹20 हजार रिश्वत लेते पकड़ा

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। हरियाणा के कैथल में ACB ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है।। जानकारी के अनुसार टीम ने इस कार्रवाई में शादी का पंजीकरण प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर 20 हजार रुपए की रिश्वत लेने वाले अटल सेवा केंद्र संचालक को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ लिया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान विकास के रूप में हुई है जो हिंद मार्केट स्थित अटल सेवा केंद्र का संचालक है। ACB ने केमिकल लगे नोटों के साथ उसे मौके पर ही पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। Haryana News

शिकायतकर्ता ने ACB को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले करीब 25 दिनों से आरोपी के पास चक्कर लगा रहा था। उसके द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कराने के बावजूद आरोपी जानबूझकर उसका काम टालता रहा और हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर वापस भेज देता था। Haryana News

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने काम करने के बदले पहले 22 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। बाद में दोनों के बीच 20 हजार रुपए में सौदा तय हो गया। रिश्वत की मांग से परेशान होकर प्रदीप कुमार ने एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। Haryana News

शिकायत के बाद ACB टीम ने जाल बिछाकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News