हरियाणा में आंतक से निपटने के लिए ATS का गठन, यहां बनेंगे दो नए पुलिस थाने ?

 | 
हरियाणा में आंतक से निपटने के लिए ATS का गठन, यहां बनेंगे दो नए पुलिस थाने ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने आतंकवाद से जुड़े मामलों से निपटने के लिए राज्य में ATS का गठन कर दिया है। इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी।

अधिसूचना के अनुसार,  राज्यपाल ने अपराध अन्वेषण विभाग (CID) के अंतर्गत एक विशेषीकृत एजेंसी के रूप में ATS का गठन किया है।  ATS का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक (IGP) रैंक से कम नहीं स्तर का अधिकारी करेगा। यह अधिकारी CID प्रमुख के माध्यम से पुलिस महानिदेशक (DGP) को रिपोर्ट करेगा। Haryana News

सरकार ने ATS का मुख्यालय पंचकूला में स्थापित करने का निर्णय लिया है।

हरियाणा में आंतक से निपटने के लिए ATS का गठन, यहां बनेंगे दो नए पुलिस थाने ?

हरियाणा में आंतक से निपटने के लिए ATS का गठन, यहां बनेंगे दो नए पुलिस थाने ?

जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार ने आतंकवाद से जुड़े अपराधों की जांच को अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य में दो ATS के पुलिस थानों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पंचकूला और गुरुग्राम में ATS पुलिस थाने स्थापित किए गए हैं। Haryana News

हरियाणा में आंतक से निपटने के लिए ATS का गठन, यहां बनेंगे दो नए पुलिस थाने ?

अधिकार क्षेत्र निर्धारित

मिली जानकारी के मुताबिक पंचकूला ATS थाना पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, कैथल, हिसार, हांसी, फतेहाबाद, जींद, सिरसा, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में आतंकवाद संबंधी मामलों की जांच करेगा। Haryana News

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम ATS थाना सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों को कवर करेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News