हरियाणा में पानी चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग की टीम पर हमला, SDO समेत कई कर्मचारी घायल
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के बहादुरगढ़ में गुरुग्राम को नहरी पानी की सप्लाई करने वाली NCR नहर पर अवैध पानी चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग टीम पर कुछ लोगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार आरोप है कि नहर से मोटर लगाकर पानी चोरी कर रहे लोगों ने सरकारी ड्यूटी पर तैनात SDO यशपाल के साथ एक JE, ड्राइवर और दो बेलदारों पर कस्सी और डंडों से हमला कर दिया। Haryana News
इस हमले में SDO समेत टीम के अन्य सदस्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
केस दर्ज
घटना के संबंध में मांडौठी पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। Haryana News वहीं, आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
