हरियाणा में पुलिस टीम पर हमला, जाने पूरा मामला ?

 | 
हरियाणा में पुलिस टीम पर हमला, जाने पूरा मामला ?

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के करनाल जिला में निगदू थाना क्षेत्र के गांव सांभली में जान से मारने की धमकी की सूचना पर पहुंचे पुलिस टीम के साथ दो युवकों ने मारपीट कर दी। मिली जानकारी के अनुसार एक युवक ने हाथ में पहने कड़े से SPO के सिर पर हमला किया। बचाव में हाथ आगे करने पर कड़ा उसके दाहिने हाथ पर लगा।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके से भाग गया। घटना में SPO के हाथ में चोट लगी और उसकी वर्दी भी फाड़ दी गई। मेडिकल के बाद मामले की शिकायत पुलिस चौकी में की गई।

जानकारी के मुताबिक, ईआरवी-426 के इंचार्ज SPO राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अगस्त को रात 11:46 बजे इवेंट मिला था। सूचना देने वाली महिला ने बताया था कि गांव का एक व्यक्ति फोन करके उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने बताया कि सुबह उसके पति के साथ मारपीट हुई थी और बच्चों को स्कूल ले जाते समय भी उसे मारने की धमकी दी गई।

इसी सूचना पर राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ गांव सांभली पहुंचे। मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला और न ही कोई ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिस पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। महिला को लिखित शिकायत देने के लिए कहा गया। उसने बताया कि वह सुबह पुलिस चौकी सीतामाई में लिखित शिकायत देगी। इसके बाद इवेंट का नियमानुसार निपटान कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, 21 अगस्त को रात 12:36 बजे इवेंट फिर इवेंट मिला। इस बार संजय, जो पहली सूचना देने वाली महिला का पति था, ने कहा कि उसकी जान को खतरा है और पुलिस की जरूरत है। पिछली सूचना को भी इस इवेंट के साथ जोड़ दिया गया। पुलिस टीम दोबारा सांभली पहुंची।

पुलिस के अनुसार, संजय के फोन पर उसकी पत्नी ने बात की और बताया कि अभी दो व्यक्ति बाइक पर धमकी देकर गए हैं। पुलिस ने बाइक सवारों को रुकवाकर उनके नाम पूछे। उन्होंने अपने नाम सौरव पुत्र राजकुमार और अक्षय पुत्र नरेश, दोनों निवासी सांभली बताए। बाइक को अक्षय चला रहा था।

इसी दौरान पहले से दी गई सूचना पर ड्यूटी अफसर ASI करनैल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस का आरोप है कि पुलिस को आता देखकर अक्षय ने मोटरसाइकिल खड़ी की और हाथ में पहने कड़े से SPO राकेश कुमार के सिर पर हमला कर दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News