हरित न्यायालय परिसर बनाने का प्रयास

उदयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर को हरित न्यायालय परिसर घोषित किया गया है। इसके तहत शनिवार से न्यायालय परिसर में सघन वृक्षारोपण अभियान शुरू किया जायेगा।

 | 

उदयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर को हरित न्यायालय परिसर घोषित किया गया है। इसके तहत शनिवार से न्यायालय परिसर में सघन वृक्षारोपण अभियान शुरू किया जायेगा।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के दिये गये निर्देशों के मद्देनजर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उदयपुर के अघ्यक्ष जिला एंव सत्र न्यायाधीश राम चन्द्र सिहं झाला ने यह निर्देश जारी किये है। विश्व पर्यावरण दिवस के तहत लिए जा रहे हरित न्यायालय अभियान में उदयपुर न्यायालय परिसर में रिक्त पडे स्थानो पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगायें जायेगें जो आने वाले समय में न्यायालय परिसर में पक्षकारों को छाया दे सकेंगे।

इस अभियान में बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता एवं न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण न्यायालय परिसर को हरित बनाने मेे सहयोग प्रदान करेगें ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News