गार्ड की मुस्तैदी से ATM मशीन की लूट का प्रयास विफल

उदयपुर के अम्बामाता थाना क्षेत्र में मध्य रात्रि (शनिवार-रविवार) को बड़गांव स्थित सिंडिकेट बैंक में लगे हुए एटीएम मशीन को तोड़कर 2 लड़के  (जिनमे एक नाबालिग है), चोरी करने का प्रयास कर रहे थे, उसी समय ATM रूम के सामने वाली अपोलो अपार्टमेंट (आवासीय कॉलोनी) में ड्यूटी पर तैनात गार्ड मनोहरलाल गुर्जर की नज़र एटीएम रूम पर पड़ी जहाँ दो लड़के एटीएम मशीन को तोड़ रहे थे। गार्ड ने मुस्तैदी दिखाते हुए 'चोर चोर' की आवाज़ लगते प्रयास किया लेकिन दोनों लड़के मौके से भाग छूटे।

 | 

गार्ड की मुस्तैदी से ATM मशीन की लूट का प्रयास विफल

उदयपुर के अम्बामाता थाना क्षेत्र में मध्य रात्रि (शनिवार-रविवार) को बड़गांव स्थित सिंडिकेट बैंक में लगे हुए एटीएम मशीन को तोड़कर 2 लड़के  (जिनमे एक नाबालिग है), चोरी करने का प्रयास कर रहे थे, उसी समय ATM रूम के सामने वाली अपोलो अपार्टमेंट (आवासीय कॉलोनी) में ड्यूटी पर तैनात गार्ड मनोहरलाल गुर्जर की नज़र एटीएम रूम पर पड़ी जहाँ दो लड़के एटीएम मशीन को तोड़ रहे थे। गार्ड ने मुस्तैदी दिखाते हुए ‘चोर चोर’ की आवाज़ लगते प्रयास किया लेकिन दोनों लड़के मौके से भाग छूटे।

गार्ड की सूचना पर अम्बामाता थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अज्ञात चोरो के खिलाफ तलाशी शुरू कर दी। CCTV फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों की पहचान कर तलाश की गई और दोनों को पकड़ा गया। एक बदमाश की पहचान 18 वर्षीय सन्नी नायक पुत्र मुकेश नायक निवासी मीरानगर, भुवाणा (थाना सुखेर) के रूप में की गई जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग अपचारी है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

अम्बामाता थानाधिकारी चेनाराम पाचार ने बताया की नाबालिग अपचारी पूर्व में भी हत्या, लूट, चोरी, लड़ाई झगड़ा और आर्म्स एक्ट के अपराध में शरीक रहा है। यह बालक शातिर किस्म का है और अपनी उम्र का फायदा उठाते हुए गंभीर अपराधों में लिप्त रहता है। अभी 3-4 महीने पहले ही सम्प्रेषण गृह से छूटा हुआ है। जबकि सन्नी से पूछताछ जारी है, उसे अदालत में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जायेगा। साथ ही बैंक प्रबंधक द्वारा गार्ड को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News