महिला के साथ चेन स्नेचिंग का प्रयास, 2 गिरफ्तार
शहर के बेदला क्षेत्र मे चेन स्नेचिंग के प्रयास का मामला सामने आया है, जिसमें अम्बामाता पुलिस ने करवाई करते हुए दो युवकों को गिरफतार किया है।

शहर के बेदला क्षेत्र मे चेन स्नेचिंग के प्रयास का मामला सामने आया है, जिसमें अम्बामाता पुलिस ने करवाई करते हुए दो युवकों को गिरफतार किया है।
पुलिस ने बताया कि बेदला निवासी 29 वर्षीय ज्योति भाटी स्कुटी पर अपनी बेटी को समर केम्प के लिए छोडने जा रही थी। इसी दौरान सामने की ओर एक कार आई, स्कुटी के नजदीक से गुजर गई। कुछ दुरी पर पीछे की ओर से पुनः कार आई और कार में ड्राइवर सीट के पास बैठे युवक ने महिला के गले झपट्टा मारा।
सामने से बस आने के कारण युवकों को रुकना पड़ा परन्तु वे बदला की तरफ फरार होने में सफल हुए। फतहपुरा स्थित चुंगी नाके पर महिला ने स्कूटी रोकी और पाया की गले से चेन नदारद थी, परन्तु ध्यान से देखने पर चेन कपड़ों में फंसी हुई मिल गई।
महिला ने अम्बामाता थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। जिस पर पुलिस ने कारवाई करते हुए बेदला निवासी प्रभाव मित्र मेघवाल व शंकर लाल खटीक को गिरफतार किया।
