AUD में निकली 65 पदों पर भर्ती, जाने आवेदन का पूरा प्रोसेस ?

 | 
AUD में निकली 65 पदों पर भर्ती, जाने आवेदन का पूरा प्रोसेस ?

Udaipur Times, Jobs 2026 : डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (एयूडी) में 65 पदों पर एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 सितंबर 2026 है। अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी दस्तावेजों के साथ डाक के माध्यम से संस्थान के तय पते पर 14 सितंबर 2026 तक भेजनी होगी।

एसोसिएट प्रोफेसर, कुल पद : 28

योग्यता : संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री हो। आठ वर्ष का शिक्षण/शोध अनुभव हो।

वेतन : 1,31,400 से 2,10,800 रुपये।

असिस्टेंट प्रोफेसर, कुल पद : 37

योग्यता : संबंधित विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री हो। नियमानुसार पीएचडी धारकों को कुछ परिस्थितियों में NET से छूट का प्रावधान है।

वेतन : 57,700 से 92,500 रुपये।

आयु सीमा : संस्थान के नियम के अनुसार।

चयन प्रक्रिया : अनुभव, शोध प्रकाशन और रिसर्च स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग होगी। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन शुल्क : 1,000 रुपये देय होगा। एससी/एसटी/दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट (aud.delhi.gov.in) पर जाएं।

होम पेज पर Careers/Recruitments पर क्लिक करें। खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Advertisement for Recruitment to Various Teaching Posts.. पर क्लिक करें।

अगले पेज पर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन के ठीक सामने 'Download' पर क्लिक करें।

नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। इसे पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।

आवेदन करने के लिए करियर पेज पर वापस आएं और नोटिफिकेशन के सामने Apply Now पर क्लिक करें।

खुलने वाले पेज पर 'New Registration' लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारियां दर्ज कर रजिस्ट्रेशन कर लें।

अब ईमेल पर प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करें। फॉर्म में जानकारियां दर्ज कर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें और प्रिंट निकालकर भेज दें।

इस पते पर भेजें आवेदन

डिप्टी रजिस्ट्रार (रिक्रूटमेंट और प्रमोशन सेल) कमरा नंबर 31A, डॉ. बी. आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली लोथियन रोड, कश्मीरी गेट कैंपस, दिल्ली - 110 006

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News