एलीट मिस राजस्थान के लिये आॅडिशन आज

पांचवी बार आयोजित की जा रही एलीट मिस राजस्थान प्रतियोगिता के लिये उदयपुर में निःशुल्क ऑडिशन रविवार 8 जुलाई को होटल एम्बियन्स में होंगे। इसका फाइनल 29 जुलाई को जयपुर में होगा। आयोजक गौरव गौड़ ने बताया कि यहां से 3 लड़कियों का चयन किया जाएगा। अब तक 36 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। अविवाहित लड़कियां ही इसके लिए एलिजिबल हैं।

 | 

प्रतियोगिता के जज अर्चना ग्रुप के सौरभ पालीवाल एवं नेहा पालीवाल अदिति, मोना गौतम, राजेश शर्मा, कीर्ति शुक्ला, संतोष कालरा, मुकेश माधवानी होंगे। यहां से चयनित लड़कियों की ग्रूमिंग भी की जाएगी। संतोष कालरा ने बताया कि उदयपुर की लड़कियों के लिए फैशन के क्षेत्र में आगे जाने का अच्छा अवसर है। इस अवसर पर शगुन ग्रुप के जेडी माहेश्वरी कल अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

एलीट मिस राजस्थान के लिये आॅडिशन आज

सौरभ पालीवाल ने बताया कि यह निश्चय ही एक अच्छा अवसर होगा, जहां से आगे जाने के लिए एक सीढ़ी का काम करेगा। इसमें सिर्फ ब्यूटी ही नही, इंटेलिजेंस भी जरूरी है। इसी बात पर ग्रूमिंग कर फिनाले के लिये 25 लड़कियों का चयन किया जाएगा। जोधपुर में ऑडिशन हो चुके हैं। जयपुर में 15 जुलाई को ऑडिशन होंगे। इसके बाद 7 दिन का ग्रूमिंग सेक्शन होगा और फाइनल 29 को होगा।

एलीट मिस राजस्थान के लिये आॅडिशन आज

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News