सिंगिंग आइडल उदयपुर-2018 प्रतियोगिता के आॅडिशन कल
गाने में शौक रख कर उसे अपना मुकाम बनाने वालों के लिये रोटरी क्लब पन्ना व एम स्क्वायर इवेन्ट एण्ड प्रोडक्शन सिंगिग आइडल उदयपुर प्रतियोगिता-2018 का आयो

गाने में शौक रख कर उसे अपना मुकाम बनाने वालों के लिये रोटरी क्लब पन्ना व एम स्क्वायर इवेन्ट एण्ड प्रोडक्शन सिंगिग आइडल उदयपुर प्रतियोगिता-2018 का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिये 23 सितम्बर को सौ फीट रोड़ स्थित अशोका पैलेस में आॅडिशन आयोजित किये जायेंगे।
क्लब अध्यक्ष तारिका भानूप्रतापसिंह ने बताया कि बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ के पिंक अभियान के तहत 5 वर्ष से अधिक कोई भी बालक-बालिका, युवक-युवती एवं महिला पुरूष भाग ले सकेंगे। मेवाड़ क्षेत्र की यह अब तक की सबसे बड़ी गायन प्रतियोगिता होगी जिसमें मेवाड़ क्षेत्र की प्रतिभाओं को तराशा जायेगा।
उन्होेंने बताया कि प्रतियोगिता तीन वर्गो 5 वर्ष से अधिक आयु,सीनियर गर्व में 15 वर्ष से अधिक तथा सीनियर प्लस 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं व युवक युवतियां भाग ले सकते है।
एम स्क्वायर इवेन्ट एण्ड प्रोडक्शन के मुकेश माधवानी ने बताया कि 23 सितम्बर रविवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आॅडिशन होंगे। जय भवानी वड़ा पाव के किशनसिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के फिनोल विजेता को ढ़ेरों पुरूकार के साथ एलईडी दी जायेगी और विजेता का संगीत एलबम बनाया जायेगा।