सिंगिंग आइडल उदयपुर-2018 प्रतियोगिता के आॅडिशन 23 को
गाने में शौक रख कर उसे अपना मुकाम बनाने वालों के लिये रोटरी क्लब पन्ना व एम स्क्वायर इवेन्ट एण्ड प्रोडक्शन सिंगिग आइडल उदयपुर प्रतियोगिता - 2018 का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिये 23 सितम्बर को सौ फीट रोड़ स्थित अशोका पैलेस में

गाने में शौक रख कर उसे अपना मुकाम बनाने वालों के लिये रोटरी क्लब पन्ना व एम स्क्वायर इवेन्ट एण्ड प्रोडक्शन सिंगिग आइडल उदयपुर प्रतियोगिता – 2018 का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिये 23 सितम्बर को सौ फीट रोड़ स्थित अशोका पैलेस में आॅडिशन आयोजित किये जायेंगे। आयोजन को लेकर आज फिल्ड क्लब में पोस्टर विमोचन किया गया।
क्लब अध्यक्ष तारिका भानूप्रतापसिंह ने बताया कि मेवाड़ क्षेत्र की यह अब तक की सबसे बड़ी गायन प्रतियोगिता होगी जिसमें मेवाड़ क्षेत्र की प्रतिभाओं को तराशा जायेगा। उन्होेंने बताया कि प्रतियोगिता तीन वर्गो 5 वर्ष से अधिक आयु,सीनियर गर्व में 15 वर्ष से अधिक तथा सीनियर प्लस 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं व युवक युवतियां भाग ले सकते है।
एम स्क्वायर इवेन्ट एण्ड प्रोडक्शन के मुकेश माधवानी ने बताया कि 23 सितम्बर रविवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आॅडिशन होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये सरदारपुरा स्थित कमल डिजी स्टूडियो, शोभागपुरा स्थित प्रभात स्पा एन सैलून, भोपालपुरा स्थित क्रिएशन, शोभागपुरा स्थित अंगीरा रेस्टोरेंट व अर्जुन बाग तथा शक्ति नगर स्थित अशोक बेकरी पर उपलब्ध है।
आज आयोजित एक समारोह में प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन किया गया जिसमें तारिका भानु प्रताप सिंह, मुकेश माधवानी, श्रद्धा गट्टानी, उमेश मनवानी, भानुप्रताप सिंह धाभाई, कृष्णा पाल सिंह चुंडावत, राजेश शर्मा, कमल गौड, चिन्मय भट्ट, कविता मनवानी मौजूद थे। उन्होेंने बताया कि प्रतियोगिता के फिनोल विजेता को पुरस्कार के साथ उसका संगीत एलबम बनाया जायेगा।