शनि जयंति में आज शनि अमावस्या का शुभ संयोग

प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर आई शनि अमावस्या इस बार विशेष स

 | 

शनि जयंति में आज शनि अमावस्या का शुभ संयोग

प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर आई शनि अमावस्या इस बार विशेष संयोग लेकर आई है। इस बार शनि जयन्ति पर अमावस्या व शनिवार एक साथ मिली जिससे इसे विशेष योग माना जा रहा है।

यह महासंयोग शनि की साढे साती व ढैया वाले जातको के लिए श्रेष्ठ है। शनिवार को शहर के सभी शनि मन्दिरों में जमकर भीड उमडी एंव हाथीपोल, लोहा बाजार स्थित शनि मन्दिर में पुरे दिन भर भक्तों की कतारें लगी रही।

शनि जयन्ति को लेकर अल सुबह ब्रह्म मुहूर्त में चांदी के चोले में भगवान शनिदेव का श्रृंगार किया गया, जिसके बाद दोपहर दो बजे पुनः शान्ति का प्रतीक माने जाने वाली चांदी के चोले से और शाम 5 बजे स्वर्ण चोले से श्रृंगार किया।

शनि जयंति में आज शनि अमावस्या का शुभ संयोग

शाम 7 बजे शनिदेव की महाआरती की गई, जिसके बाद छप्पन भोग का प्रसाद धराया गया, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तजन उमडे।

मन्दिर के पुजारी पन्नालाल जोशी ने बताया कि वक्रीय गति से मार्गीय गति में शनि के प्रवेश को लेकर देर शाम जन कल्याण यज्ञ-हवन का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद रात्रि जागरण व भजन – कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। रात्रि जागरण के बाद रविवार सुबह प्रसाद वितरण किया जाएगा।

ज्योतिषों का मानना है कि शनि जयंति के साथ शनिवार का आना शुभ है। साथ ही अमावस्या का होने के कारण आज शनिश्चरी अमावस्या का शुभ योग बन रहा है। ये शुभ संयोग अब पुनः 13 वर्ष बाद होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News