स्वास्थ्य शिविर में आस्ट्रेलिया के गुणीजन ने लिया चिकित्सा प्रशिक्षण
टीआरआई एवं जागरण जन विकास समिति के तत्वाधान में टीआरआई सभागार में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन आस्ट्रेलिया से कायरोप्रेक्टीक एवं परम्परागत चिकित्सको (गुणीजनों) ने अपने ज्ञान एवं पद्धति का आदान.प्रदान कर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

जागरण जनविकास समिति निदेशक गणेश पुरोहित एवं कार्यक्रम निदेशक वैद्य रामकिशोर देशवाल न बताया कि शिविर में उदयपुर संभाग के उदयपुर से भगवानलाल नागदा मधुमेह व हड्डी रोग, भवानीसिंह सिसोदिया व शांतिलाल रायकवाल मांसपेशी विशेषज्ञ, कालूलाल मीणा, वेलचंद मीणा व श्रीमती बबली देवी महिला रोगए बांसवाड़ा से आनंद ननामा पेट रोग, डूंगरपुर से जेलाराम अस्थमा, चित्तौड़गढ से किशनलाल व गेहरीलाल पथरी रोग तथा उदयपुर से देवाजी मीणा व श्रीमती टमु बाई महिला रोग व श्रीमती भूरी बाई गठिया रोग आदि गुणियों ने 112 रोगियों का स्वास्थ्य शिविर में उपचार कर जड़ी.बूटियों द्वारा निर्मित दवाइयों का वितरण किया।
शिविर में 200 लोगों ने जड़ी.बूटी प्रदर्शनी का अवलोकन कर औषधिय ज्ञान प्राप्त किया।