मसाज पार्लर में ऑस्ट्रियाई युवती से छेड़छाड़, संचालक गिरफ्तार
शहर के एक मसाज पार्लर में एक्युपंक्चर विधि से मसाज कराने पहुंची आस्ट्रेलिया की एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती ने मसाज पार्लर के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पु
आरोपी संचालक राजेंद्र शर्मा
शहर के एक मसाज पार्लर में एक्युपंक्चर विधि से मसाज कराने पहुंची ऑस्ट्रिया की एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती ने मसाज पार्लर के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संचालक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।
शहर के अंबामाता थाना इलाके में पिछोला झील के किनारे हनुमान घाट पर भारती मसाज पार्लर में ऑस्ट्रिया युवती एक्युपंक्चर विधि से मसाज कराने गई युवती का अरोप है कि मसाज पार्लर संचालक मसाज के नाम पर युवती के प्राइवेट पार्ट छूने लगा। युवती ने इसका विरोध किया और अंबामाता थाने में जाकर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संचालक राजेंद्र शर्मा को हिरासत में ले लिया है। युवती के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।
Source: Dainik Bhaskar
