स्कूली बच्चो को ले जाते ऑटो को मारी टक्कर
शहर के फतहपुरा चौराहे पर आज सवेरे 8 बजे सेंट मेरीज़ स्कूल के बच्चो को ले जाते एक ओटो को सामने से तेज गति से आ रही इनोवा कार ने टक्कर मार दी, जिससे ओटो चालक और बच्चे घायल हो गए । ओटो चालक देवाली निवासी भगवती लाल ने बताया की रोज़ की तरह वह […]

शहर के फतहपुरा चौराहे पर आज सवेरे 8 बजे सेंट मेरीज़ स्कूल के बच्चो को ले जाते एक ओटो को सामने से तेज गति से आ रही इनोवा कार ने टक्कर मार दी, जिससे ओटो चालक और बच्चे घायल हो गए ।
ओटो चालक देवाली निवासी भगवती लाल ने बताया की रोज़ की तरह वह सेंट मेरीज़ स्कूल के बच्चो को ओटो में लेकर स्कूल छोड़ ने जारहा था कि तभी फतह पुरा चौराहे पर सामने से आ रही एक इनोवा कार जिसका नंबर RJ-22-TA -3100 था ने ओटो को टक्कर मार दी तथा कार चालक मौके से कार लेकर भाग छुटा, टक्कर से भगवती लाल के सिर में चोट लग गई तथा बच्चो को मामूली चोट आई है। बच्चो और ऑटो चालक को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया तथा उपचार के बाद ओटो चालक ने कार मालिक के खिलाफ अम्बा माता थाने में मामला दर्ज करवाया । पुलिस कार मालिक को ढूढने में जुट गई है।
