ऑटो चालक ने झपटी वृद्धा से चैन
शहर के हाथीपोल थाना क्षेत्र के सुखाडिया सर्कल पर मार्निग वाक के लिए गई वृद्धा से ऑटो चालक झपट्टा मारते हुए चैन छीनकर भाग गया।
| May 28, 2013, 20:22 IST

शहर के हाथीपोल थाना क्षेत्र के सुखाडिया सर्कल पर मार्निग वाक के लिए गई वृद्धा से ऑटो चालक झपट्टा मारते हुए चैन छीनकर भाग गया।
पुलिस के अनुसार मधुबन निवासी कनक भण्डारी 72 अपनी परिचित के साथ रोज मार्निग वाक के लिए जाती है। मगंलवार को भी अलसुबह मार्निग वाक पर गईं थी। इसी दौरान सुखाडिया सर्कल पर एक ऑटो सवार ने वृद्धा के गले पर झपट्टा मारते हुए 7.5 तोला वजनी चेन लेकर फरार हो गया।
वृद्धा राजस्थान रेड क्रॉस सोसाइटी, जयपुर मे सचिव पद पर भी रह चुकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।