जबरन चालान के खिलाफ ऑटो चालकों ने किया प्रदर्शन
लाल झण्डा टेम्पो चालक यूनियन (माकपा) की ओर से यातायात पुलिस द्वारा ऑटो चालकों जबरन चालान व अन्याय के खिलाफ सोमवार को कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सोंपा गया। युनियन के सभी कार्यकर्ता कलेक्ट्री के बाहर ऑटो लेकर पहुंचे और यातायात पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुये प्रदर्शन किया।

माकपा के राजेश सिंघवी ने बताया कि यातायात पुलिस का ऑटो चालको के प्रति रुख़ सही नहीं है। बेवजह चालाकों के साथ अमानवीय व्यवहार कर उनके साथ मारपीट व अवैध रूप से चालान बनायें जा रहे है। यातायात पुलिस के जवानों के द्वारा कहीं भी रोककर नो पार्किग या दस्तावेज पूर्ण न होने के नाम पर वसुली की जाती है।
ज्ञापन मे यातायात पुलिस के द्वारा बेवजह तंग करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कर कारवाई की जाये। यातायात पुलिस द्वारा ऑटो चालकों के खिलाफ चालान बनाने का अभियान जारी रहा तो शांति व्यवस्था बिगडने व आन्दोलन करने की चेतावनी भी दी गई है।