बढ़ेगा ऑटो किराया, परिवहन विभाग ने की नई प्रीपेड दरें
जिला परिवहन परिवहन विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का सर्वे करवाकर प्रीपेड की नई दरें लागू कर दी है। विभाग ने गोर्वधनविलास, प्रतापनगर, फतहपुरा, हिरणमगरी सहित कुल 35 मार्गों पर नई दरें लागू की है।
जिला परिवहन परिवहन विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का सर्वे करवाकर प्रीपेड की नई दरें लागू कर दी है। विभाग ने गोर्वधनविलास, प्रतापनगर, फतहपुरा, हिरणमगरी सहित कुल 35 मार्गों पर नई दरें लागू की है।
जिला परिवहन अधिकारी एम.एल माथुर ने बताया कि गत दिनों विभाग की ओर शहर के कई क्षेत्रों से सर्वे करवाया गया था। सर्वे के बाद उदियापोल स्थित बस स्टेण्ड को केन्द्र मानते हुए वहां से दूरी को जोडते हुये किराया निर्धारित किया गया है।
पहले किमी पर 13 रूप्ये व दूसरे किमी पर 8 रूप्ये प्रति किमी की दरें लागू होगी। विभाग के द्वारा किराये में प्रति किमी 2 रूप्ये की बढोतरी की गई है। पहले दूसरे किमी पर साढे छह रूपये थी उसे अब आठ रूप्ये कर दिया गया है। विभाग के द्वारा तैयार की गई सूची को परिवहन विभाग से संशोधित स्वीकृती ऑटो चालक दलों को सौंप दी गई है।
परिवहन विभाग के द्वारा किराया दरें बढाये जाने पर ऑटो चालक संगठनो ने इसका स्वागत किया है।