जिले में औसत वर्षा का आंकड़ा पार
दयपुर जिले में हुई अच्छी बारिश से विगत 10 वर्ष की औसत वर्षा 793.46 मिमी का आंकड़ा पार हो गया है। इस वर्ष एक जनवरी से अब तक जिले में 795.79 मिमी औसत वर्षा दर्ज हो चुकी है। पिछले वर्ष जिले में 899 मिमी औसत वर्षा हुई थी।उदयपुर जिले में सतत रूप से वर्षा का क्रम जारी है। बुधवार सुबह साढे आठ बजे बीते चौबीस घंटों की अवधि में सर्वाधिक 27 मिमी वर्षा गोगुन्दा में दर्ज
उदयपुर जिले में हुई अच्छी बारिश से विगत 10 वर्ष की औसत वर्षा 793.46 मिमी का आंकड़ा पार हो गया है। इस वर्ष एक जनवरी से अब तक जिले में 795.79 मिमी औसत वर्षा दर्ज हो चुकी है। पिछले वर्ष जिले में 899 मिमी औसत वर्षा हुई थी।
कोटड़ा में 1284 कुल वर्षा
जिले के विभिन्न तहसील मुख्यालयों पर दर्ज वर्षा में सर्वाधिक 1284 मिमी वर्षा कोटड़ा मुख्यालय पर जबकि सबसे कम 512 मिमी वर्षा बड़गांव में दर्ज हुई। अन्य तहसीलों में गिर्वा में 696, गोगुन्दा 905, वल्लभनगर 532.5, मावली 529, लसाडि़या 782, सलूम्बर 1124, सराड़ा 693, सेमारी 836, खेरवाड़ा 724.8, ऋषभदेव 900 तथा झाड़ोल मुख्यालय पर जनवरी से अब तक कुल 745 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
वर्षा का क्रम जारी
उदयपुर जिले में सतत रूप से वर्षा का क्रम जारी है। बुधवार सुबह साढे आठ बजे बीते चौबीस घंटों की अवधि में सर्वाधिक 27 मिमी वर्षा गोगुन्दा में दर्ज हुई। इसी प्रकार उदयपुर, डाया व स्वरूपसागर पर दो-दो, सलूम्बर व झाड़ोल में एक-एक, वल्लभनगर 20, बागोलिया 5, बावलवाड़ा व जयसमंद 6-6, केजड़ 3 तथा ऋषभदेव में 7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई।