शहरवासियों को समर्पित किया अवार्ड

पिछले लम्बे समय से शहर में फिल्मसिटी स्थापित किये जाने को लेकर कर रहे प्रयासों के फलस्वरूप अशोका बेकरी के मुकेश माधवानी को गणतन्त्र दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से मिले जिला स्तरीय सम्मान को मुकेश ने शहरवासियों को समर्पित किया है क्योंकि यह शहर के प्यार की बदौलत यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

 | 

माधवानी ने बताया कि उनका एक ही स्वप्न है कि वे शहर में फिल्मसिटी की स्थापना हो। जिला प्रशासन द्वारा दिये गये सम्मान से मिली प्रेरणा के कारण अब उनके प्रयासों में और तेजी आएगी। यदि राज्य सरकार आगामी बजट में शहर में फिल्मसिटी की घोषणा करती है तो न केवल राज्य सरकार को 500 करोड़ का राजस्व मिलेगा वरन् 5000 लोगों को प्रतिदिन रोजगार भी मिलेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News