जिला स्तर पर बेस्ट कूडो मेल फाईटर का पुरूस्कार भरत एवं फिमेल का प्रियदर्शनी को

कूडो एसोसिएशन आॅफ उदयपुर की ओर से सुखेर स्थित विट्टी इन्टरनेशनल स्कूल में आयोजित चतुर्थ जिला स्तरीय अन्तर्विद्यालयी कूडो चेम्पियनशीप में कूडो में सीनियर वर्ग में बेस्ट मेल फाईटर का अवार्ड भरत सुथार को तथा फिमेल में प्रियदर्शनी कामले को मिला।

 | 

एसोसिएशन के अध्यक्ष सेन्साए विपाश मेनारिया ने बताया कि इस चेम्पियनशीप में 25 स्कूलों के 200 से अधिक कूडो खिलाड़ियों ने भाग लिया। चेम्पियनशीप के जूनियर वर्ग में बेस्ट कूडो फाईटर मेल का धनुर यादव को तथा फिमेल में लक्षिता कुमावत को पुरूस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में कुल 100 पदक प्रदान किये गये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News