परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम देने वाले हुए पुरूस्कृत
लोधा राजपूत संस्था समाज संस्था का प्रथम प्रतिभावान एवं वयोवृद्ध सम्मान एवं खेलकूद स्पर्धा के विजेता सम्मान समारोह बलीचा स्थित बड़बड़ेश्वर महादेव मन्दिर में सम्पन्न हुआ।
सचिव धर्मेन्द्र लोधा ने बताया कि वर्ष 2018-19 में कक्षा 8 से 10 वीं तक तथा काॅलेज एवं उच्च स्तरीय तकनीकी परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम देने वाले विद्यार्थियों सहित वयोवृद्ध समाजजनों को सम्मानित किया गया।
उदयपुर। लोधा राजपूत संस्था समाज संस्था का प्रथम प्रतिभावान एवं वयोवृद्ध सम्मान एवं खेलकूद स्पर्धा के विजेता सम्मान समारोह बलीचा स्थित बड़बड़ेश्वर महादेव मन्दिर में सम्पन्न हुआ।
सचिव धर्मेन्द्र लोधा ने बताया कि वर्ष 2018-19 में कक्षा 8 से 10 वीं तक तथा काॅलेज एवं उच्च स्तरीय तकनीकी परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम देने वाले विद्यार्थियों सहित वयोवृद्ध समाजजनों को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा खेलकूद स्पर्धा में चेयररेस में प्रथम रहने वाले मुकेश लोधा, ललित लोधा, रिया लोधा, अन्य स्पर्धा में उदीत, दिवांस, नेहा, चहेती, दिव्या, अदित्य को पुरूस्कृत किया गया।