विश्व एड्स दिवस पर जागरुकता का संदेश
विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा ‘अपनी स्थिति को पहचाने’ विषयक एड्स पर आधारित शिक्षात्मक लघु फिल्म मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य आम जन को एचआईवी के प्रति जागरुक करना है। इस प्रतियोगिता में एमबीबीएस के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा कुल 160 प्रविष्टियां प्राप्त हुई जिसमें से 10 फिल्मों को शाॅर्टलिस्ट किया गया।

रौनक शर्मा का निर्देशन, प्रशस्ति तिवारी का लेखन एवं प्रति गुप्ता की वीडियोग्राफी व एडिटिंग द्वारा निर्मित ‘बदलाव की किरण’ को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं ‘सेक्रेड मिथ’ को द्वितीय एवं ‘हाॅरर इन वेंस’ को तृतीय स्थान मिला। विद्यार्थियों द्वारा निर्मित यह फिल्में प्रोजेक्टर के माध्यम से आस-पास के गाँव एवं सोशल मीडिया पर प्रदर्शित होगी। साथ ही गीतांजली हाॅस्पिटल के अंतर्गत आने वाली सभी पीएचसी एवं सीएचसी पर टेलीविजन के माध्यम से इन फिल्मों का आम जन के समक्ष प्रदर्शन होगा। इस प्रतियोगिता के निर्णायकगण गीतांजली मेडिकल काॅलेज के डीन डाॅ एफएस मेहता, शैक्षणिक अधिकारी डाॅ मंजिंदर कौर, बाल एवं शिशु रोग विभागाध्यक्ष डाॅ देवेंद्र सरीन, मनोरोग चिकित्सक डाॅ जितेंद्र जीनगर एवं कम्यूनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डाॅ मुकुल दिक्षित थे।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
इसी अवसर पर गीतांजली डेंटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट के जन स्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग की ओर से गाँव नेला एवं गीतांजली हाॅस्पिटल परिसर में गीतांजली डेंटल के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों, इंर्टन एवं पीजी स्टूडेंट्स द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें 51 लोगों की जांच एवं उपचार किया गया। गीतांजली डेंटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल डाॅ निखिल वर्मा ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग की मुख्य डाॅ गौरी प्रसाद की टीम ने चिकित्सा शिविर में सेवाएं प्रदान की जिसमें गाँव के सरपंच एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी आदि उपस्थित थे। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया नुक्कड़ नाटक डाॅ गौरी के निर्देशन में तैयार किया गया था। इस मौके पर विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तीयाँ पकड़कर एड्स बचाव के नारे लगाते हुए लोगों को जागरुक किया एवं एड्स की रोकथाम के पेम्पलेट्स एवं निरोध बांटे।