आमजन में फैलायी जा रही एड्स के प्रति जागरूकता
गत 29 वर्षो से देश में बढ़ रहीे एड्स के रोगियों की संख्या को देखते हुए आजमन में जागरूकता फैलाने के लिये अनेक संस्थायें का कार्य कर रही है। जागरूकता के जरिये ही एड्स की रोकथाम संभव है।
गत 29 वर्षो से देश में बढ़ रहीे एड्स के रोगियों की संख्या को देखते हुए आजमन में जागरूकता फैलाने के लिये अनेक संस्थायें का कार्य कर रही है। जागरूकता के जरिये ही एड्स की रोकथाम संभव है।
यह कहना था उदयपुर लेकसिटी लेडिज सर्किल 125 की चेयरपर्सन दीपित सिंघवी का। वे अंबामाता स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एड्स विषय पर आयोजित कार्यशाला में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल की वरिष्ठ वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञों ने बच्चों को जानकारी दी। इस अवसर पर डाॅ. निधि मेहता ने एक टाॅक शो का आयोजन किया।
इस अवसर पर डाॅ. निधि मेहता ने एड्स के बारे में 250 लड़कियों को शिक्षित किया। उन्होंने कहा कि एड्स वायरस जिन्हें एचआईवी संचरित कहा जाता है, क्या सावधानियां लेनी चाहिए, इस वायरस एचआईवी से एड्स में परिवर्तित होने में कितना समय लगता है,सभी प्रकार जानकारी दी।