स्वच्छता पर जागरूकता रेली निकाली
हिन्दुस्तान स्काउट एण्ड गाईड राजस्थान राज्य, राज्य मुख्यालय, उदयपुर के तत्वावधान में बी.एस.टी.सी. मंत्ररम कॉलेज एवं ज्योति बी.एस.टी.सी. कॉलेज, छात्र अध्यापक-छात्राध्यापिकाओ के सात दिवसीय कब मास्टर/फ्लॉक लीडर का प्रशिक्षण शिविरार्थियों द्वारा स्वच्छता एवं बेटी बचाओं, बेटी पढाओ का संदेश आमजन तक पहुंचानें के लिए जागरूकता रेली का आय
हिन्दुस्तान स्काउट एण्ड गाईड राजस्थान राज्य, राज्य मुख्यालय, उदयपुर के तत्वावधान में बी.एस.टी.सी. मंत्ररम कॉलेज एवं ज्योति बी.एस.टी.सी. कॉलेज, छात्र अध्यापक-छात्राध्यापिकाओ के सात दिवसीय कब मास्टर/फ्लॉक लीडर का प्रशिक्षण शिविरार्थियों द्वारा स्वच्छता एवं बेटी बचाओं, बेटी पढाओ का संदेश आमजन तक पहुंचानें के लिए जागरूकता रेली का आयोजन किया गया। रेली को महापौर श्री चन्द्र सिंह कोठारी, श्री नानालाल वया, लेफ्टीनेट श्री प्रेमशंकर श्रीमाली, राज्य सचिव श्री नरेन्द्र औदिच्य, चित्रलेखा शुक्ला, राज्य संगठन आयुक्त, डिस्टीक ऑर्गेनाइजर प्रदीप मेघवाल द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रेली को रवाना किया गया। इस शुभ अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता एवं बेटी बचाओं, बेटी पढाओं के संदेश और नारे लगाते हुए जारूकता रेली निकाली। एवं आमजन को इस अभियान से जोडने का संदेश दिया इस शुभ अवसर पर श्वेताराज डोडिया, विशाल चौहान, दुर्गा औदिच्य, भावेश पाटील, नारायणलाल क्वाटर मास्टर आदि उपस्थित थे। यह जानकारी डिस्टीक ऑर्गेनाइजर प्रदीप मेघवाल द्वारा दी गयी।