विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम

गुरुवार 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में गीतांजली मेडिकल काॅलेज के विद्यार्थियों ने गीत एवं कविता प्रस्तुत कर तंबाकू निषेध जागरुकता का संदेश दिया। हाॅस्पिटल परिसर में ही मूक नाटक का मंचन कर तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराया और नशे की आदत छोड़ने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

 | 

इसी अवसर पर 31 मई से 2 जून तक कैंसर विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क परामर्श भी दिया जाएगा। हाॅस्पिटल में आए मरीज व उनके परिजनों ने भी नशा छोड़ने पर अलग-अलग संदेशों के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किए। गीतांजली कैंसर सेंटर के विशेषज्ञ एवं हाॅस्पिटल के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News