विश्व एड्स दिवस अवसर पर जागरूकता रैली

विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष में कल उदयपुर स्वास्थ्य विभाग एड्स जागरूकता रैली का आयोजन करेगा जिसके जरिए एड्स से बचाव के संदेश को आम जनता तक पहुचाया जाएगा, रैली सुबह 9:30 बजे टाउन होल से चलकर आर एन टी कॉलेज पर खत्म होगी।

 | 

इस दौरान रैली सूरज पोल, बापू बाजार, देहली गेट से गुजरेगी; रैली में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ उदयपुर के सभी नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राए शामिल होंगे। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर उदयपुर के शिल्प कलाकार चन्द्र प्रकाश चित्तौड़ा ने लाल रंग के मोतियों से एड्स का चिन्ह बनाया (फोटो में) और एड्स की जागरूकता के लिए सन्देश दिया। कलाकार ने साढ़े चार इंच बटा डेढ़ इंच की आकृति में 1212 मोतियों का प्रयोग किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News