‘‘विश्व एड्स दिवस’’ पर निकाली जागरूकता रैली
हिन्दुस्तान स्काउट एण्ड गाइड राजस्थान राज्य, राज्य मुख्यालय उदयपुर के बेनर तले रोशनलाल शर्मा पब्लिक स्कूल के स्काउट्स एण्ड गाइड्स ने एड्स दिवस पर जागरूकता रैली निकाली स्काउट्स एण्ड गाइड्स ने हाथों में एड्स से सम्बन्धित नारों एव श्लोगन के माध्यम आमजन को प्रेरित किया।

रैली को हरी झण्डी अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्रीमान ओ.पी.बुनकर साहब एवं हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स के जिला सचिव महीपाल सिंह राठौड़, सैनिक जोशी ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया।
इस शुभ अवसर पर हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स के डिस्ट्रिक्ट आर्गेनाइजर प्रदीप मेघवाल ने हिन्दुस्तान स्काउट गाइड आन्दोलन की जानकारी देते हुये विद्यालय के हिन्दुस्तान स्काउट गाइड को बताया कि आज के आधुनिक युग में स्काउटिंग बालकों के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और बताया कि आज की युवा पीढी का सर्वांगीण विकास स्काउटिंग के माध्यम से ही सम्भव हैं। विद्यालय के संचालक श्री सैनिक जोशी ने भी अपने विचार युक्त किये।
इस अवसर पर हि.स्का.गा.के कोषाध्यक्ष श्री सुधीर व्यास भी उपस्थित थे। विश्व एड्स दिवस जागरूकता रैली का सम्पूर्ण प्रतिनिधित्व हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स की डिस्ट्रीक ऑर्गेनाइजर गाइड दुर्गा औदिच्य ने किया। एवं आगामी आने वाले 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के बारे में विचार व्यक्त किये।