विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन

स्वामी शरणम शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. कालेज ऑफ एज्यूकेशन, उमरड़ा एवं ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल, उमरड़ा के साझे में आज उमरड़ा गांव में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली के आयोजन के साथ-साथ महाविद्यालय की छात्राध्यापिकाओं द्वारा नुक्कड नाटक का आयोजन कर जनता को जागरूक किया गया।

 | 

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वत्सला पाड़लिया एवं ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल, उमरड़ा के प्रधानाध्यापक रघुनन्दन मेनारिया ने रैली को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। रैली गांव के विभिन्न इलाकों से होती हुई पुन: आयोजन स्थल पर पहुंची। महाविद्यालय की छात्राध्यापिकाओं ने ”जन-जन की यहीं पुकार, एड्स से बचे यह संसार,एड्स को भगाना है, देश को बचाना है, एड्स को दूर भगाओं रोगी को गले लगाओं ……” जैसे नारों से उमरड़ा गांव की गलियों को गुंजायमान कर दिया।

महाविद्यालय की छात्राध्यापिकाओं ने एड्स रोग के कारण, निवारण एवं उपचार पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। महाविद्याालय की प्रबन्धन प्रतिनिधि श्रीमती पूर्वी तम्बोली ने छात्राध्यापिकाओं के प्रयास की सराहना करते हुए एड्स दिवस पर अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की प्राध्यापिका श्रीमती रंजना भटनागर एवं शारीरिक शिक्षा अनुदेशक राकेश मेनारिया ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News