थेलिसिमिया पर जागरूकता सेमिनार आयोजित
महावीर इन्टरनेशनल लेकसिटी द्वारा आज सेवा कार्यो की श्रृंखला के तहत उमरड़ा स्थित एस.एस.काॅलेज आॅंफ इंजिनियरिंग में थेलिसिमिया जैसी गंभीर बीमारी पर जनजागकरूता लाने हेतु एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
| Oct 11, 2018, 19:08 IST

महावीर इन्टरनेशनल लेकसिटी द्वारा आज सेवा कार्यो की श्रृंखला के तहत उमरड़ा स्थित एस.एस.काॅलेज आॅंफ इंजिनियरिंग में थेलिसिमिया जैसी गंभीर बीमारी पर जनजागकरूता लाने हेतु एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
क्लब अध्यक्ष गौतम राठौड़ ने बताया कि डाॅ.रणवीर ने पीपीटी के जरिये बच्चों में थेलिसिमिया बीमारी के बारें में विस्तृत जानकारी दी। आयोजन में संस्था के प्रेम प्रकाश माण्डोत की सक्रिय भूमिका रही। सेमिनार में संस्था की ओर से प्रकाश तलसेरा, सुभाष झा, करणसिंह कटारिया तथा काॅलेज के 90 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपना ज्ञानवर्धन किया।