कुल्हाड़ी के वार कर युवक की हत्या
शहर के गवर्धन विलास थाना क्षेत्र में एक युवक की कथित हत्या का मामला सामने आया है। एम् बी अस्पताल में घायल अवस्था में भर्ती बाबूलाल मीणा ने आज सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, बाबूलाल के परिजनों ने उसके मित्र पूंजा मीणा की खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार फला केकरा निवासी बाबूलाल(27) और उसका पड़ोसी पूंजा मीणा 22 दिसम्बर को जंगल में बांस काटने गए थे। बाबू के घर नही लोटने पर परिजनों द्वारा पता लगाने पर दुसरे दिन 23 दिसम्बर को बाबूलाल जंगल के नाले के पास खून से लतपथ अचेत हालत में मिला। सूचना पर पहुची पुलिस ने बाबूलाल को एम.बी अस्पताल पहुंचाया जहाँ इलाज के चलते घायल ने आज सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने जानकारी में यह भी बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा पूंजा मीणा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है।
पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम करवाकर परिजनों को सोप दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।