ऐक्सिस बैंक द्वारा 'स्प्लैश सीजन-2' की शुरूआत
निजी क्षेत्र में भारत के तीसरे सबसे बड़े बैंक ऐक्सिस बैंक ने 14 नवंबर को बाल दिवस का उत्सव मनाने के लिये स्प्लैश के सीजन 2 की शुरूआत की है। स्प्लैश अखिल-भारतीय पेंटिंग प्रतियोगिता है, जो बैंक की सभी शाखाओं में 16 नवंबर को आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य बाल दिवस मनाना और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरना है।
ऐक्सिस बैंक ने 14 नवंबर को बाल दिवस का उत्सव मनाने के लिये स्प्लैश के सीजन 2 की शुरूआत की है। स्प्लैश अखिल-भारतीय पेंटिंग प्रतियोगिता है, जो बैंक की सभी शाखाओं में 16 नवंबर को आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य बाल दिवस मनाना और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरना है।
यह बच्चों को उनके सपनों के साथ त्योहार का उत्सव मनाने और पर्यावरण संरक्षण के विशय में जागरुकता फैलाने में मददगार है। इसलिये इस वर्ष की प्रतियोगिता का विषय माई ड्रीम वल्र्ड, फेस्टिवल ऑफ इंडिया एवं गो ग्रीन है।
मनीशा लाथ गुप्ता, ईवीपी एवं प्रमुख-विपणन, रिटेल लाइबिलिटी एवं इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग, ऐक्सिस बैंक ने कहा कि स्प्लैश सरल पंजीयन प्रक्रिया के माध्यम से 7-12 वर्ष के सभी बच्चों के लिये खुला है। इसके लिए बच्चों के माता-पिता को ऐक्सिस बैंक की शाखा में अपने बच्चे का पंजीयन करवाना होगा। प्रतियोगिता बैंक के ग्राहकों और अन्य सभी लोगों के बच्चों के लिये खुली है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष इसे लगभग 30 000 बच्चों से जबर्दस्त प्रतिसाद मिला था।
स्प्लैश पहल के जरिये हम देशभर बच्चों के साथ जुडक़र बाल दिवस मनायेंगे। शाखा स्तर के विजेताओं की घोषणा उसी दिन कर उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा जबकि राज्य स्तरीय विजेताओं और राष्ट्रीय विजेता की घोषणा दिसंबर के अंत तक की जायेगी।
