उदयपुर के आयुर्वेद महाविद्यालय ने तैयार किया आयु कवच किट

कोविड-19 संक्रमित के लिए होगा उपयोगी

 | 
ayu kavach kit

आयु कवच किट प्राप्त करने के लिए पहले दिए गए मोबाइल नंबर पर पंजीकरण कराने के बाद रोगी के परिजन कोरोना संक्रमण की पॉजिटिव रिपोर्ट दिखाने पर आयु कवच किट टीम के द्वारा दिया जाएगा।

उदयपुर, 24 मई 2021 । मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद औषधालय की ओर से कोविड-19 संक्रमित के लिए होम आइसोलेशन आयु कवच किट तैयार किया गया है।

महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर महेश दीक्षित ने बताया कि आयु कवच किट के लिए प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक 6376867655 मोबाइल पर पंजीयन कराना होगा। कोरोना आयु कवच किट शरीर की प्रकृति के अनुसार मिलेगा। होम आइसोलेशन की स्थिति में हल्के एवं मध्यम लक्षण वाले कोविड-19 संक्रमित रोगियों के लिए आयु कवच किट लाभकारी सिद्ध होगा। पंजीकरण कराने के उपरांत आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय अंबा माता, मोती चौहट्टा चिकित्सालय, अनुसंधान शाला चिकित्सालय से यह कीट मिलेगा। महाविद्यालय में आयु कवच किट निर्माण, पैकिंग, रजिस्ट्रेशन, वितरण के लिए प्राचार्य की अध्यक्षता में 43 सदस्य जिसमें महाविद्यालय शिक्षक एवं रिसर्च स्कॉलर आयु कवच एक्शन फोर्स कमेटी में कार्य कर रहे हैं।

आयु कवच किट प्राप्त करने के लिए पहले दिए गए मोबाइल नंबर पर पंजीकरण कराने के बाद रोगी के परिजन कोरोना संक्रमण की पॉजिटिव रिपोर्ट दिखाने पर आयु कवच किट टीम के द्वारा दिया जाएगा।

आयु कवच किट में गिलोय घनवटी, महासुदर्शन घन वटी, आयुष 64 टेबलेट, अश्वगंधादि क्षीर पाक, नेजल ड्राप, कर्पूरादि इनहेलर, यष्टि विभितक क्वाथ मुख्य रूप से रहेगा। रोगी की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए कुछ अलग-अलग औषधियों की किट में व्यवस्था की गई है। कोरोना के मध्यम लक्षणों एवं ज्वर, कास जैसे लक्षणों की अधिकता होने पर उपरोक्त किट के अलावा तीन विशेष प्रकार के किट जिसमें स्वर्ण औषधि नित्योदय रस, पूर्णचंद्र रस, महालक्ष्मी विलास रस दिया जाएगा। आयु कवच किट के साथ रोगी की प्रकृति के अनुसार उसके लिए हितकर आहार-विहार की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News