आयुर्वेद उपनिदेशक ने आयुष अमृत क्वाथ वितरण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गुरुवार को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 1148 से अधिक आमजन ने आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन किया। 

 | 
ayurved

अब तक हेल्पलाइन के माध्यम से 530 से अधिक लोगो लाभ ले चुके हैं।

उदयपुर, 6 मई 2021 । आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ जनेंद्र पाठक ने गुरुवार को राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां आयुर्वेद विभाग के निर्देशानुसार जारी आयुष अमृत क्वाथ वितरण संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और काढ़े का सेवन किया। कोविड हेल्पलाइन परामर्श केंद्र का भी निरीक्षण किया।

वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी वैद्य शोभालाल औदीच्य ने बताया कि कोविड गाइडलाइन की पालना के साथ क्वाथ वितरण कार्य सतत जारी हैं। गुरुवार को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 1148 से अधिक आमजन ने आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन किया। 

उन्होंने बताया कि अब तक 15 हजार 769 से अधिक आमजन ने आयुष अमृत क्वाथ का लाभ ले चुके हैं। साथ ही हेल्पलाइन परामर्श में अन्य राज्यों के लाभार्थी के साथ 48 व्यक्तियों से अधिक स्वास्थ्य लाभ का परामर्श लिया। अब तक हेल्पलाइन के माध्यम से 530 से अधिक लोगो लाभ ले चुके हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News