आयुर्वेदिक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 13 को

श्री आरोग्यम सेवा संस्थान एवं श्री पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मेवाड़ प्रान्तिक महाविद्यालय उदयपुर के तत्वावधान में आगामी 13 जुलाई को अशोक नगर मेन रोड़ स्थित श्री पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन उदासीन आश्रम में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

 | 

आरोग्य सेवा संस्थान के अध्यक्ष शंकरलाल भोजन (जैन) ने बताया कि प्रात: 9 से 2 बजे तक चलने वाले इस शिविर में आयुर्वेद के निष्णांत डॉक्टरों द्वारा मोटापा, जोड़ों का दर्द, मधुमेह, पाईल्स, अस्थमा जैसी बीमारियों की जांच एवं उपचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में आने वाले रोगियों को जागृति ब्रांड आयुर्वेद औषधियां नि:शुल्क वितरित की जाएगी। पंजीयन उसी दिन प्रात: 8 बजे किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News