आयुर्वेदिक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर कल

श्रीआरोग्यम सेवा संस्थान उदयपुर एवं श्री पाश्र्वनाथ दिग्म्बर जैन मेवाड़ प्रान्तिक महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर रविवार 13 जुलाई को अशोकनगर मेन रोड़ स्थित श्री पाश्र्वनाथ दिग्म्बर जैन उदासीन आश्रम में प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

 | 

श्री आरोग्यम सेवा संस्थान उदयपुर के अध्यक्ष शंातिलाल जैन ने बताया कि इस शिविर में आयुर्वेदिक विभाग के पूर्व निदेशक डॅा. के.पी.व्यास, आयुर्वेद कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर डॅा. मधुसूदन शर्मा, प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र के पूर्व प्रधान चिकित्सक डॅा. लक्ष्मीकांत आचार्य, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॅा. हंसलता परमार, सेवानिवृत्त चिकित्सा विशेषज्ञ डॅा. श्याम सुन्दर ओझा व डॅा. मदनमोहन दशोरा द्वारा मोटापा, जोड़ो का दर्द, मध्ुामेह,पाईल्स,अस्थमा सहित अनेक बीमारियों की जांच कर उचित परामर्श दिया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News